उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष बने सतपाल यादव
नोएडा। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा सतपाल यादव को गौतम बुद्ध नगर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके सेक्टर 52 कम्युनिटी सेंटर नोएडा में स्वागत समारोह एवं प्रेस वार्ता हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डीपी यादव, विक्रम यादव, मंदिर पहलवान, नोएडा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व विधायक सतबीर सिंह, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र अवाना, चतर सिंह, ब्राह्मण सभा का जिला अध्यक्ष मिथिलेश राय, सुखबीर खलीफा, मनोज नेहरा, धर्मेंद्र चौहान, प्रवीण बंसल, चरण सिंह, मंडल अध्यक्ष दीनबंधु, मंडल अध्यक्ष रामकिशन यादव, भाटी पहलवान, सतन पहलवान, विक्रम यादव, राजू पहलवान, वीरेंद्र पहलवान, महेश यादव, सुखदेव शर्मा, ओपी यादव नोएडा एवं शहर के सभी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रबुद्ध लोग के साथ-साथ खेल जगत के लोग उपस्थित हुए।
सतपाल यादव जागृति अपार्टमेंट सेक्टर 71 नोएडा के 25 वर्षों से आरडबलूए अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी नोएडा के वरिष्ठ नेता, नेकी की दीवार ट्रस्ट के अध्यक्ष के साथ-साथ कई संगठनों से जुड़े हुए हैं। कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सतपाल यादव ने बताया कि कुश्ती को लेकर महिला, युवा को जो खिलाड़ी आर्थिक रूप से कमजोर है उसको बढ़ावा दिया जाएगा उसको प्लेटफार्म दिया जाएगा।


