2024 में भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना प्रमुख उद्देश्य

2024 में भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना प्रमुख उद्देश्य

गाजीपुर उत्तर प्रदेश 27 दिसंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लाक कमेटी जखनिया की बैठक डिल्ला ग्राम सभा में कामरेड बाल गोविंद चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड जनार्दन राम ने कहा कि हमारे देश में हाल ही में 14 से 18 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में पार्टी के राष्ट्रीय महा अधिवेशन संपन्न हुआ है सम्मेलन में निर्णय हुआ है कि देश में वामपंथी पार्टियों के साथ-साथ तमाम धर्मनिरपेक्ष एवं क्षेत्रीय दलों को संगठित कर आने वाले 2024 में लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में मोदी

सरकार को सत्ता से हटाना मुख्य उद्देश्य है इसके लिए पार्टी को तमाम विचारधारा के लोगों को भाजपा के खिलाफ बोल बंद करने की जरूरत है और फासिज्म के रास्ते पर तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना है इसके लिए लाल झंडे के सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है इसके साथ ही लाल झंडे को गांव गांव जन जागरण कर सरकार के खिलाफ लड़ने की जरूरत है बैठक को मुख्य रूप से जिले के कोषाध्यक्ष कामरेड रामलाल जिले के नेता फूल मैन ब्लॉक मंत्री राम जन्म रामजीत यादव अंबिका चौहान राजेंद्र मोहन यादव सूर्यनाथ सैनीकैलाश यादव रामाश्रय चौहान आदि ने अपना विचार व्यक्त किया

बैठक में यह निर्णय हुआ

29 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर राज्यपाल हटाओ मुद्दे को लेकर होने वाले धरने में सभी ब्लॉक कमेटी के साथी भाग लेंगे 2 जनवरी को सोनहरा 8 जनवरी को जलालाबाद 6 जनवरी को जखनिया 1 जनवरी को पदुमपुर ब्रांच कमेटी की बैठक संपन्न होगी 24 जनवरी को धर्मागतपुर नाली चक मार्ग के अतिक्रमण के सवाल पर और डिल्लाग्राम सभा में राजस्व से संबंधित अधिकारियों का मनमानी और पुलिस जुल्म के खिलाफ धरना दिया जाएगा 

25 जनवरी तक पार्टी का नवीनीकरण करके जिला को दे दिया जाएगा