सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट ने हिंदी दिवस के अवसर पर किया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
नोएडा: एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई से के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक, सत्यम सत्यम फैशन संस्थान ने आज हिंदी दिवस समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया। महाविद्यालय में आज हिंदी दिवस (14 सितंबर) के शुभ अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं, अध्यापकों और प्रतिष्ठित अतिथियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर महाविद्यालय की चेयरपर्सन, डॉ. स्नेह सिंह, सचिव सीए डॉ. प्रदीप गुप्ता सर प्राचार्या डॉ. वंदना जागलान, उप-प्राचार्या डॉ. नीतू मल्होत्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) के वरिष्ठ अधिकारी, आर बी जगताप (महाप्रबंधक) हरमोहन शर्मा (सहायक महाप्रबंधक), महेंद्र सिंह (प्रबंधक, एडमिन)और अमित शर्मा (हिंदी सलाहकार) का भी विशेष स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य मातृभाषा हिंदी के महत्व और उसके सम्मान को रेखांकित करना था। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने हिंदी भाषा की समृद्धि को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आरंभ "हिंदी अनुवाचन" प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने हिंदी के विशेष अंशों का सजीव उच्चारण किया। इसके बाद "हिंदी पाठन" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने हिंदी साहित्य की कविताओं और कहानियों का पाठ कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई, और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। हिंदी दिवस के इस आयोजन ने महाविद्यालय के छात्राओं में हिंदी के प्रति प्रेम और गर्व की भावना को और सुदृढ़ किया।


