डांडिया में इंडियन आइडल सिंगर रेबिका के गानों पर जमकर झूमे सेक्टरवासी 

डांडिया में इंडियन आइडल सिंगर रेबिका के गानों पर जमकर झूमे सेक्टरवासी 

नोएडा। सेक्टर 11 निवासियों द्वारा आयोजित दो दिवसीय दीपावली मेला शनिवार को डांडिया नाइट के साथ समाप्त हो गया। शनिवार को इंडियन आइडल सिंगर रेबिका व सिंगर अंबर के गानों और डांडिया की धुन पर सभी सेक्टरवासी जमकर थिरके।  सभी ने इन दो दिनों का जमकर लुत्फ को उठाया। आयोजन कर्ता अनुज गुप्ता ने बताया कि इंडियन आईडल सिंगर रेबिका और मेल सिंगर अंबर के गीत व लाइव बैंड पर सेक्टर वासियों ने जमकर मस्ती की और डांडिया नाइट का आनंद उठाया।

मेले को यादगार बनाने के लिए हर तरह के प्रयास किए गए थे। यहां पर पुरानी दिल्ली के स्वादिष्ट चाट एवं लजीज आइसक्रीम, कुल्फी, फालूदा मैंगो और ऑरेंज जैसी विभिन्न वैरायटी का स्वाद लोगों के लिए उपलब्ध था। जिसका सबने जमकर स्वाद चखा। इसके अलावा यहां पर कपड़े, बेकरी, ज्वेलरी, दिवाली गिफ्ट आइटम आदि के स्टाल लगे थे जहां पर लोगों ने खूब खरीदारी की। मेले में आए हुए सभी कपल को दीपावली भेंट के तौर पर लैपटॉप बैग दिया गया। बेस्ट डांस कपल, बेस्ट ड्रेस अप कपल और जोशीले कपल को भी इनाम दिया गया। इसके साथ ही 55 इंच का यूएचडी स्मार्ट टीवी भी लकी ड्रॉ द्वारा दिया गया। इसके अतिरिक्त भी कई अन्य तरह के पुरस्कार वितरित किए गए।

दीपावली मिलन मेले का आयोजक अनुज गुप्ता ने बताया कि इतने भव्य स्तर का कार्यक्रम सेक्टर 11 में पहली बार हुआ है जिसकी सभी ने जमकर सराहना की है। हमने इस मेले का आयोजन बच्चे, बुजुर्ग महिला, युवाओं को ध्यान में रखकर आयोजित किया था। चाहे चाट काउंटर हो या मेले की अन्य चीज सभी का शुल्क बहुत कम रखा गया था और मेले की एंट्री निशुल्क रखी थी।

इसी कड़ी में सभी आयोजकों ने दिसंबर माह में 51 कुंडी हवन जिसमें 204 यजमान परिवार शामिल होंगे इसकी भी घोषणा की है। कार्यक्रम के आयोजन समिति में प्रदीप अग्रवाल, अनुज गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, दिनेश कृष्णन, विपुल शर्मा, सतीश कुमार, सीताराम, राहुल द्विवेदी, कुंवर सिंह, महिपाल सिंह, गौरव शर्मा, संजय वर्मा, विनय मोहन गुप्ता, एससी अग्रवाल, रामचंद्र, सलीमुद्दीन, डॉक्टर कल्पना भूषण, शैलजा सक्सेना, रितु दुग्गल, रिचा गुप्ता, मंजू अग्रवाल, प्रमिला आर्या, नूतन पवार, कीर्ति गुप्ता आदि प्रमुख थे।

कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी महेश गुप्ता, सौरव अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, सुशील गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, मिलन सुमन, प्रदीप अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, राजीव जैन और सौरव मित्तल थे।