शहीद भगत सिंह सेना ने कराया महिला मिलन सम्मेलन का आयोजन

शहीद भगत सिंह सेना ने कराया महिला मिलन सम्मेलन का आयोजन

नोएडा। शहीद भगत सिंह सेना के द्वारा धनतेरस के अवसर पर महिला मिलन सम्मेलन का आयोजन किया जिसका उद्देश्य दीपावली पर्व से पहले परिवार के सभी सदस्यों का मिलना बहुत जरूरी था। शहीद भगत सिंह सेना एक संगठन तो है ही साथ ही एक परिवार भी है जो एक दूसरे के सुख दुख में साथ खड़ा रहता है।

आज इस परिवार के सदस्यों के द्वारा सामूहिक रूप से बैठकर विशेष चर्चाएं भी हुई जिसमें मुख्य चर्चा यह रही कि वर्तमान में दीपावली पर्व धीरे धीरे अपना वह स्थान खोता हुआ चला जा रहा है जहां कभी 10 से 15 साल पहले हुआ करता था जिस प्रकार के वातावरण में आज की युवा पीढ़ी है अगर यूं ही चलता रहा तो इसमें भी किसी बात का संदेह नहीं है कि हम अपने त्यौहारों को अपने हाथों से ही खत्म कर लेंगे परिवार के साथ साथ अपने सनातन हिंदू संस्कृति के हिसाब से आने वाले त्योहारों को भी हमें हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए ऐसे विचार शहीद भगत सिंह सेना के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय हिंदू के द्वारा रखे गए।

सामाजिक एकता को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल अमित अमित उपस्थित रहे जिन्होंने महिला सशक्तिकरण महिला स्वाबलंबी विचारधारा को बल देते हुए कहा कि महिलाएं अपने परिवार को अच्छे तरीके से संभालती हैं उसी प्रकार से उन्हें धनलक्ष्मी की उपाधि समाज के द्वारा दी गई है! 

आज उन्हें दोबारा से स्मरण कराने की जरूरत है कि अगर वह घर को एक लक्ष्मी के तौर पर देखेंगे और अपनी उपस्थिति घर में लक्ष्मी की तौर पर देगी तो परिवार अपने आप में संपूर्ण होगा कार्यक्रम में आर्मी से रिटायर दत्ता साहब भी उपस्थित रहे !

जलपान के उपरांत मिठाई खिलाकर त्यौहार हर्षोल्लास के साथ परिवार के सदस्यों ने मनाया।