अज्ञात कारणों से पूर्व प्रधान झूल गया फंदे पर ,मचा कोहराम
गाजीपुर दीपावली की रात में खाना खाकर सोने गया व्यक्ति और झूल गया फंदे पर।
मिली जानकारी के अनुसार नोनहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चौरही के पूर्व ग्राम प्रधान रामेश्वर यादव पुत्र केशव यादव उम्र 43 वर्ष दीपावली की रात में परिजनों के साथ भोजन करने के बाद घर में सोने चला गया रात लगभग 9:00 बजे परिजनों ने देखा कि वह अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ है इसके बाद तुरंत परिजनों ने नजदीकी नोनहरा पुलिस को इसकी सूचना दी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व फॉरेंसिक टीम की मदद से शव को नीचे उतारा और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना की जानकारी देते हुए नोनहरा थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के आपसी सहमति से शव की अंतिम क्रिया कर्म को कराया जाएगा। वही ग्रामीणों ने बताया कि बहुत ही मिलनसार और सुलझे हुए थे पूर्व प्रधान, लेकिन किन कारणों से उन्होंने यह कदम उठाया यह समझ से परे है।


