शहीद भगत सिंह सेना ने किया महिला सप्ताहिक बैठक का आयोजन

शहीद भगत सिंह सेना ने किया महिला सप्ताहिक बैठक का आयोजन

नोएडा। बीते रविवार को शहीद भगत सिंह सेना के द्वारा शहीद भगत सिंह शिक्षा संस्कार पाठशाला सेक्टर 31 ग्राम निठारी में महिला सप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज में घट रही घटनाओं पर चर्चा हुई साथ ही शहीद भगत सिंह सेना के द्वारा निरंतर सामाजिक हितों में चलाए जा रही योजनाओं को अन्य लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का विशेष उपयोग करना बताया गया।

साथ ही मजबूती के साथ आने वाले समय में अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करने के लिए भी कहा गया शहीद भगत सिंह सेना के द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ क्रम में अभी तक जितना कार्य किया गया है 

उसको भी तीव्र करने की अत्यंत आवश्यकता है संगठन का प्रयास रहेगा कि मंगलवार को होने वाले सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ्यक्रम को और अधिक से अधिक स्थानों पर कराया जाए 

जिससे कि अपने धर्म व राष्ट्र के प्रति लोगों में चेतना लाई जाए, बैठक में 55 परिवार के सदस्यों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।