सीबीएसई टॉपर्स से मिलीं शालिनी सिंह, मेधावी छात्रों का बढ़ाया उत्साह

सीबीएसई टॉपर्स से मिलीं शालिनी सिंह, मेधावी छात्रों का बढ़ाया उत्साह

नोएडा सेक्टर 14 स्थित कार्यालय पर युवा क्रांति सेना की मुख्य संरक्षक शालिनी सिंह ने सीबीएसई के मेधावी टॉपर्स से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी सफलता की यात्रा को विस्तार से जाना और समझा कि किस प्रकार उन्होंने अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। बैठक में शिक्षा तंत्र को और अधिक प्रभावी एवं छात्र-केंद्रित बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी सार्थक चर्चा हुई। शालिनी सिंह ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने समीक्षा मिश्रा (99.8%), श्रिनिका कोठियाल (99.6%), प्रतीक मिश्रा (99%), सार्थक बांगड़ (99%), आद्याशा मिश्रा (98.6%) एवं अनन्या मेहरोत्रा (98%) से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

शालिनी सिंह ने कहा कि नोएडा और इंदिरापुरम के ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी हमारे समाज का भविष्य हैं। इनकी मेहनत, समर्पण और लक्ष्य के प्रति दृढ़ता हर युवा के लिए प्रेरणा है। हमें शिक्षा व्यवस्था को इस प्रकार विकसित करना होगा कि हर छात्र को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिले। 

इस अवसर पर मोनिका मेहरोत्रा, गौरव मेहरोत्रा, लोकेश चौहान, आकाश शर्मा, दीक्षांत आदि मौजूद थे।