शिवचरन राम हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

शिवचरन राम  हत्याकांड का खुलासा,  दो गिरफ्तार

 गाजीपुर पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुड़कुडा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.09.2022 को श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार वर्मा व प्रभारी निरीक्षक श्री घनानन्द त्रिपाठी व श्री सुनील कुमार तिवारी प्रभारी सर्विलांस सेल गाजीपुर मय हमराही कर्म0गण के मु0अ0सं0

203/2022 धारा 302 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट मे वाछित अभियुक्त रमेश कुमार बिंद S/O मधुबन राम बिंद निवासी ग्राम सौरी थाना शादियाबाद गाजीपुर हालपता बैयपुर देवकली थाना कोतवाली गाजीपुर संचालक आराध्या नर्सिंग होम की गिरफ्तारी के उपरान्त प्रकाश में आये अभियुक्त रविन्द्र बिन्द पुत्र रामाशिष बिन्द निवासी सौरी थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर के सम्बन्ध में जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि अभियुक्त रमेश बिन्द एक अन्य व्यक्ति के साथ सिरगिथा बाजार में मौजूद है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते हैं । मुखबीर के बात पर विश्वास करके अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु समस्त हमराही पुलिसबल को मुखबिर की सूचना से अवगत कराकर मुखबिर को साथ लेकर अपने अपने वाहन से सिरगिथा बाजार से करीब 100 कदम दूरी से रविन्द्र बिन्द पुत्र रामाशिष बिन्द निवासी सौरी थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। 

उल्लेखनीय है कि विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त रमेश कुमार बिन्द अपने भतीजा/सह अभियुक्त रविन्द्र कुमार बिन्द उपरोक्त को नौकरी दिलाने के नाम पर मृतक शिवचरन राम को करीब 10 माह पूर्व 1.5 लाख रूपया नगद दिया था नौकरी ना दिलाने पर अभियुक्त रमेश कुमार बिन्द ने शिवचरन राम से अपना रूपया मांगने लगा इसी क्रम में एक माह पूर्व ही रूपये की मांग किया था परन्तु शिवचरन राम ने रूपया न देकर कुछ समय की मांग किया था ।पुनः दिनांक 19.09.2022 को दोनो अभियुक्तगण उपरोक्त शिवचरन राम के बारे में पता लगा कर पहले रविन्द्र कुमार बिन्द मृतक शिवचरन राम के घर ग्राम चौरा थाना शादियाबाद जाकर अपने चाचा/ सह अभियुक्त रमेश कुमार बिन्द को फोन से सूचना दिया की वह गाँव में मौजूद है जिसपर अभियुक्त रमेश कुमार बिन्द अपने चालक भानू बिन्द पुत्र परशुराम बिन्द निवासी सकरा थाना कोतवाली के साथ सांयकाल समय करीब 7-8 बजे के मध्य ग्राम चौरा अपने कार नं UP61 AV 1020 MG Hector से पहुँच गया। और पूर्व से मौजूद अभियुक्त रविन्द्र बिन्द के साथ तीनो ने मिलकर उक्त कार में मृतक शिवचरन बिन्द को बैठा लिये और गाँव से थोडी दूर सय्यद कबीर बाबा के मजार के निकट पहुँचकर सडक के किनारे मारपीट किये इसके बाद मृतक के शव को बेसो नदी के पुल के आगे ग्राम युसुफपुर के पास सडक के किनारे फेंक दिये। सर्विलांस टीम के सहायता से अभियुक्तगण दोनो उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। एवं अभियुक्त रमेश कुमार बिन्द की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त उपरोक्त कार को पुनीत कार सेल्स लि0 पडाव वाराणासी से बरामद कर आलाकत्ल लकडी का डंडा एवं मृतक की बाये पैर की एक चप्पल व मृतक का निर्वाचन प्रमाण पत्र बरामद कर वाहन एवं बरामदशुदा माल को कब्जा पुलिस में लिया गया। अन्य विधिक थाना शादियाबाद पुलिस द्वारा प्रचलित है।  

 *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण* 

1. रमेश कुमार बिंद S/O मधुबन राम बिंद निवासी ग्राम सौरी थाना शादियाबाद गाजीपुर हालपता बैयपुर देवकली थाना कोतवाली गाजीपुर संचालक आराध्या नर्सिंग होम 

2. रविन्द्र बिन्द पुत्र रामाशिष बिन्द निवासी सौरी थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर  

 *बरामदगी* 

1.एक अदद आलाकत्ल लकडी का डण्डा 

2. घटना में प्रयुक्त एक अदद कार MG HECTOR UP61 AV 1020

3. एक अदद बाये पैर का पुराना इस्तेमाली चप्पल 

4.एक अदद निर्वाचन कार्ड

5.जमातलाशी से क्रमशः 500 रूपये व 200 रूपये कुल 700 रूपये व एक अदद आई0डी0 कार्ड

 

 *आपराधिक इतिहास-* 

1. मु0अ0सं0 203/2022 धारा 302 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना शादियाबाद

 *गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी-* 

1-श्री रविन्द्र कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी भुडकुडा गाजीपुर

2- श्री घनानंद त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद

3. उ0नि0 सुनील तिवारी प्रभारी सर्विलांश सेल गाजीपुर 

4.उ0नि0 संदीप दुबे थाना शादियाबाद,

5. का0 अजय कुमार गुप्ता थाना शादियाबाद

6.का0 मनोज गुप्ता थाना शादियाबाद

7.का0 संदीप पाण्डेय थाना शादियाबाद

8. HC शैलेन्द्र यादव सर्विलांश सेल गाजीपुर

9. का0 विकास श्रीवास्तव सर्विलांश सेल गाजीपुर

10. का0 सुजीत कुमार सिंह सर्विलांश सेल गाजीपुर

11. का0 राकेश सोनकर सर्विलांश सेल गाजीपुर 

12.का0 अजय प्रसाद सर्विलांश सेल गाजीपुर