मैट्रो कॉलेज ऑफ नर्सिंग के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह का सफल आयोजन
ग्रेटर नोएड़ा। नॉलेज पार्क-03 स्थित मैट्रो कॉलेज ऑफ नर्सिग में विदित 04 दिवसीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह का सफल आयोजन किया गया, जिसका समापन 29-01-2026 को छात्र/छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली के साथ हुआ।
इस क्रम में विगत दिवसों में पोस्टर जागरूकता कार्यक्रम, रोल-प्ले, पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा सड़क सुरक्षा रैली जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रमों का आयोजन सीएचसी भंगेल एवं कॉलेज परिसर में हुआ, जिसमें एएनएम, जीएनएम एवं बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने सक्रिय सहभागिता की।
संपूर्ण आयोजन का नेतृत्व सुश्री प्रीति यादव (विभागाध्यक्ष, सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग) एवं समन्वय प्रो. कार्थिकेश्वरी (वाइस प्रिंसिपल-डिग्री) द्वारा किया गया तथा समस्त गतिविधियाँ का समर्थन एवं प्रोत्साहन डॉ0 कनक लता निदेशिका-शिक्षा एवं डा0 प्रवीन कुमार गौड़ निदेशक-कैंपस द्वारा किया गया और डॉ. प्राची अवस्थी (प्राचार्य) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


