स्वर्गीय विजय शंकर पांडेय के पुण्यतिथि पर हुआ कंबल वितरण
गाजीपुर बिरनो महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सूर्य नारायण पाण्डेय अज्ञ जी के बड़े पुत्र उपनिदेशक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त गांधीवादी स्वर्गीय विजय शंकर पाण्डेय जी के तृतीय पुण्यतिथि पर उनके गांव मुहम्मदपुर ( करसाह)मे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया । इस मौके पर गांव के सम्मानित सदस्य उपस्थित हो कर पुष्प अर्पित किए और उनके स्मृति में लोग अपनी राय व्यक्त किए। उनका समाज के प्रति बहुत ही लगाव था यह चाहते थे कि सभी बच्चे शिक्षित बने उनका यही कहना था कि शिक्षा में कोई हिस्सा नहीं बटाता है।
इस मौके महेंद्र शंकर पाण्डेय अरविंद पाण्डेय आलोक पाण्डेय कपिल देव पाण्डेय विरेन्द्र नाथ मिश्रा उदय पाण्डेय राजेश पाण्डेय रमाकांत पाण्डेय कृष्ण कांत पाण्डेय दशराम राजभर जय प्रकाश शर्मा राजनरायन पाण्डेय पंकज पांडेय अतुल मिश्रा रवि पाण्डेय रोशन पाण्डेय आशीष पाण्डेय विश्राम राजभर मोती राजभर तहसीलदार राजभर अंबिका राजभर इत्यादि लोग शामिल हुए।।


