स्वाति मालीवाल पर साजिश के तहत हमला हुआ है - जयहिंद
नई दिल्ली। डॉ नवीन जयहिंद ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना को साजिश बताते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के घर पर जो स्वाति मालीवाल के साथ मार-पीट हुई ये एक साजिश के तहत हुई है। उनका स्वाति के साथ 4 साल पहले तलाक हो चुका है लेकिन ये मार-पीट ये बहुत बड़ी साजिश है। अब स्वाति को डराया -धमकाया जा रहा है। चुप रहने के लिए बोला जा रहा है। उसकी जान तक को अब खतरा है। विभव कुमार की इतनी औकात नही है कि वो स्वाति पर हमला कर सके। जयहिंद ने आप एमपी संजय सिंह को भी लताड़ लगाते हुए कहा कि सफाई देने वाली सांसद महोदय क्यों एक्टिंग कर रहे है। क्यों झूठ बोल रहे है। संजय सिंह को सारी बातों का पता है जो साजिश हुई , षड्यंत्र रचे गये जिसके तहत हमला हुआ। आत्मा बची हुई या वो भी तुमने बेच खाई।
जयहिंद ने कहा कि स्वाति को खुद सामने आना चाहिए । लाखो महिलाओं की आवाज उठाते वाली , इतनी मर्दानी अब इन गीदडो क्यों डर गई। स्वाभिमान से बड़ा कुछ नहीं होता। क्या राज्य सभा और क्या राज्यसभा की सीट। अगर आज नहीं बोली तो हर रोज मरेगी | वे ही नहीं बल्कि हर कोई उनके साथ खड़ा होगा। आज जो लोग मुझे कह रहे है कि मै स्वाति के पक्ष में बोलू मैं उन्हें बता दू। स्वाति इस देश की महिला और उसके साथ वे खड़े है | अब स्वाति को आगे आना होगा और बोलना होगा | ये साजिश उसके लिए रची गई और अब स्वाति की जान को भी खतरा है और जो सवाल खड़ा करेगा उसका जवाब जयहिंद देगा।


