नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर मोटरसाइकिल समेत बीस हजार लूटा
गाजीपुर कासिमाबाद थाना क्षेत्र से महज चंद कदम दूर हथियारबंद बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार को तमंचे के बल पर रोककर बीस हजार और मोटरसाइकिल का किया लूट पुलिस जांच में जुटी ग्रामीणों में दहशत।
खबर है कि बीती रात कोतवाली क्षेत्र से महज कुछ कदम दूर पेट्रोल पंप के पास नकाबपोश बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार अरविंद राम जो अपने दोस्त के साथ बरेसर से घर जा रहा था उसे टक्कर मार कर सड़क पर गिरा दिए और फिर बीस हजार रुपए और मोटरसाइकिल लूट कर रफूचक्कर हो गए इस घटना के बाद हरकत में आई कासिमाबाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया लेकिन रिजल्ट फिसड्डी ही साबित हुआ इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है दबे जुबान से लोग यह भी कह रहे हैं कि पुलिस अब तमाशबीन बनी हुई है जब इस मामले पर कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी शिव प्रताप वर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है बहुत जल्द कार्यवाही करते हुए खुलासा किया जाएगा। बता देगी पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 2 दिन पूर्व ही पूरे जनपद के प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग भी किया था कासिमाबाद थाना क्षेत्र में ही एक हिस्ट्रीशीटर के द्वारा पिस्टल लहराने का वीडियो सामने आया था लेकिन वह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ आरोपी अभी तक पुलिस के पकड़ से दूर है तब तक तीन नकाबपोश बदमाशों ने इस घटना को अंजाम देकर कासिमाबाद पुलिस को चुनौती दे दिया है।


