टाटा मोटर्स ने की नई सफारी हैरियर पेट्रोल एवं Xpres सीएनजी कमर्शियल लॉन्च
नोएडा। भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग की अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने प्रतिष्ठित एसयूवी पोर्टफोलियो को और सशक्त बनाते हुए नई सफारी हैरियर पेट्रोल तथा विशेष रूप से कमर्शियल उपयोग के लिए Xpres सीएनजी मॉडल को बाजार में लॉन्च किया गया है। इस अवसर पर देशभर के अधिकृत डीलरशिप्स पर विशेष लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सागर मोटर्स, जो पिछले कई वर्षों से टाटा कारों के अग्रणी डीलर के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है, ने अपने सभी शोरूम पर इस लॉन्च को भव्य समारोह के रूप में मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों, फ्लीट ऑपरेटर्स, ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
सागर मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नई सफारी एवं हैरियर पेट्रोल प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में नया मानक स्थापित करेंगी, जबकि Xpres सीएनजी कमर्शियल क्षेत्र में गेम-चेंजर साबित होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने टाटा मोटर्स की गुणवत्ता, सुरक्षा और वोकल फॉर लोकल पहल की सराहना की।
नई टाटा सफारी पेट्रोल और टाटा हैरियर पेट्रोल अत्याधुनिक पेट्रोल इंजन के साथ शानदार पावर और स्मूथ ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती हैं। प्रीमियम डिजाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और उच्चतम सुरक्षा फीचर्स के साथ ये एसयूवी भारतीय परिवारों के लिए आदर्श विकल्प हैं।
टाटा मोटर्स ने टाटा Xpres सीएनजी को विशेष रूप से कमर्शियल उपयोग (टैक्सी, फ्लीट ऑपरेशन एवं ट्रांसपोर्ट सेवाओं) के लिए प्रस्तुत किया है। फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ यह मॉडल बेहतर माइलेज, कम ऑपरेटिंग कॉस्ट और अधिक मुनाफा सुनिश्चित करता है, इसमें फैक्ट्री-फिटेड iCNG डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी (सुरक्षित एवं प्रमाणित) दी गई है, जिससे बूट स्पेस प्रभावित नहीं होता।


