करदाता विकास की धुरी है – दीप्ति कटियार 

करदाता विकास की धुरी है – दीप्ति कटियार 

नोएडा । व्‍यापारियों द्वारा जी एस टी के रुप में वसूले कर जमा कराये गये कर की धनराशि से ही देश और प्रदेश में विकास कार्य होते है । इस दृष्टि से करदाता विकास की धुरी है । उक्‍त उदगार राज्‍य कर विभाग की संयुक्‍त आयुक्‍त (कार्यपालक) दीप्ति कटियार ने सैक्‍टर 62 स्थित आफ‍िस स्‍क्‍वायर के प्रेक्षागृह में आयोजित पंजीयन जागरुकता मेगा सेमीनार में व्‍यक्‍त किये गये । 

राज्‍य कर विभाग द्वारा अधिकाधिक व्‍यापारियों को जी एस टी में पंजीकृत होने हेतु प्रोत्‍साहित किये जाने हेतु पंजीयन शिविर और मेगा सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है । इसी कडी में खण्‍ड -9 नोएडा द्वारा उक्‍त मेगा सेमीनार का आयोजन किया गया ।

इस सेमीनार में मालविका श्रीवास्‍तव सहायक आयुक्‍त द्वारा एस टी में पंजीयन कराने के लिए आनलाईन किन किन दस्‍तावेजो को अपलोड किया जाना वांछनीय है, उसकी विस्‍तार से जानकारी देते हुए जी एस टी में पंजीकृत होने के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंजीकृत होने से व्‍यापारी न केवल अपने व्‍यापार को सुचारु रुप से संचालित करते है अपितु एक नागरिक के रुप में अपने राष्‍ट्रीय और सामाजिक दायित्‍व को पूरा करते है जिससे निश्चित रुप से उनकी सामाजिक प्रतिष्‍ठा मे बढोतरी होती है ।

राज्‍य कर विभाग के उपायुक्‍त अभिषेक चतुर्वेदी ने जीएसटी में नये संशोधनों से अवगत कराने के अलावा प्रदेश में पंजीकृत व्‍यापारियों के लिए लागू व्‍यापारी दुर्घटना बीमा योजना की क्रियान्‍वयन की स्थिति के बारे में कहा गया कि गौतमबुद्वनगर में अभी तक पांच ऐसे मामले आये है, जिसमें पंजीकृत व्‍यापारी की दुर्घटना में मृत्‍यु हुई, इन सभी मामलों में विभाग द्वारा शोक संतप्‍त परिवार के प्रति पूर्ण सवेंदनशीलता बरतते हुए निर्धारित समयावधि में दिवगंत व्‍यापारी की आश्रित को रुपये दस लाख की बीमा राशि प्राप्‍त कराई गयी है । सेमीनार में प्रोजेक्‍टर पर ऐसे आश्रित परिवारों पर केन्द्रित एक डाकूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया । 

लघु उदयोग भारती के जिलाध्‍यक्ष एल बी सिंह ने कहा कि वर्तमान व्‍यवस्‍था में जी एस टी विभाग सैन्‍ट्रल और स्‍टेट दो हिस्‍सों में कार्यरत है, इस क्रम में उन्‍होनें सार्वजनिक रुप से राज्‍य कर विभाग की मुक्‍तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा गया कि राज्‍य कर विभाग में व्‍यापारियों की समस्‍याओं, परेशानियों को हर अधिकारी के स्‍तर से सुना और उसका निस्‍तारण सहज रुप से किया जाता है । एल बी सिंह ने विभाग से आग्रह किया कि पंजीयन कैम्‍प मे ही व्‍यापारी को पंजीयन जारी किये जाने पर विचार किया जायें । 

सेमीनार मे गणमान्‍य व्‍यापारियों के अलावा संयुक्‍त आयुक्‍त शिखा तिवारी,सोनिया शर्मा, अनुज्ञा मिश्रा ,राज्‍य कर अधिकारी श्‍वेता बघेल,सुखबीर सिंह, चार्टडें एकाउण्‍टेंट गौरव मित्‍तल, हलीम वालिया, मयूर गोयल, नेहा गुप्‍ता, सरोज मित्‍तल, अंजीश शर्मा,हर्ष महाजन, सिमरन गोसाई, कृतिका रावत, अनंत शर्मा ने प्रतिभाग किया गया । सेमीनार में एक सत्र व्‍यापारियों द्वारा पंजीयन, रिटर्न फाइलिंग में आने वाली समस्‍याओं से अधिकरियों को अवगत कराया, जिसका निराकरण सेमीनार में ही उपायुक्‍त अभिषेक चतुर्वेदी और सहायक आयुक्‍त मालविका श्रीवास्‍तव द्वारा संयुक्‍त रुप से किया गया ।

सेमीनार की अध्‍यक्षता पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के वरिष्‍ठ कर अधिवक्‍ता श्री सत्‍येन्‍द्र नाथ मित्‍तल ने की । सेमीनार का संयोजन राज्‍य कर अधिकारी श्री राजेन्‍द्र शर्मा ने किया गया ।