मंदिर जिर्णोद्धार एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह
पूर्वी दिल्ली कोंडली विधानसभा के न्यू कोंडली क्षेत्र के प्राचीन शिव शक्ति मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया करीब पिछले 40 वर्षों से इस प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना होती रही है मंदिर का जीणोद्धार कर आज न्यू कोंडली की पावन भूमि पर मंदिर के अंदर श्री लक्ष्मी नारायण जी, बाबा खाटू श्याम जी, बाबा मोहन राम जी व श्री राधा कृष्ण जी की मूर्तियों की भव्य कलश शोभायात्रा एवं नगर फेरी द्वारा आज भव्य प्राण प्रतिष्ठा कराई गई और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया !

समारोह में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष व पूर्व पार्षद राजीव वर्मा, निगम पार्षद मुनेश डेढ़ा सहित मंदिर समिति के चेयरमैन ऋषिपाल चौधरी, कैलाश चंद, अध्यक्ष धर्म चौधरी, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, अनिल शर्मा, महासचिव विजयपाल तंवर, कोषाध्यक्ष यशपाल बिधूड़ी, सूरज, रौविंद्र सिंह, मनीष कुमार सहित सभी पदाधिकारी एवं सेवादार समारोह में उपस्थित रहे !


