अग्रवाल मित्र मंडल संस्था ने कराया सामूहिक योगाभ्यास
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर सेक्टर 33 स्थित अग्रवाल मित्र मंडल द्वारा में एक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में योगाचार्य संदीप अग्रवाल ने उपस्थित सभी लोगों को सामूहिक योगाभ्यास कराया। उन्होंने विभिन्न आसनों और प्राणायाम के महत्व को समझाते हुए दैनिक जीवन में योग को अपनाने की प्रेरणा दी।
संस्था अध्यक्ष मुलचंद गुप्ता ने कहा कि योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में पिरोने का विज्ञान है।
इस अवसर पर अग्रवाल मित्र मंडल के महासचिव भूपेंद्र मित्तल, कोषाध्यक्ष नेत्रापाल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार गोयल, राजेंद्र जैन, संदीप अग्रवाल, मुकेश गुप्ता,विकास बंसल, मदन मोहन अग्रवाल, रविग्रेश गर्ग, सुशील सिंघल, विपिन अग्रवाल, श्रीभगवान अग्रवाल, रवि गुप्ता, पंकज अग्रवाल, बाबूलाल बंसल, कृष्ण स्वरूप गोयल, मनीष गोयल, तरुण राज, अमीष राजवंशी, निशांत गर्ग, दिनेश मित्तल, सचिन मित्तल, दिनेश गोयल, तुषार गोयल समस्त पदाधिकारियों व अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा भारी संख्या सामूहिक योग किया ।


