उ. प्र. सिंधी अकादमी और भारतीय सिंधु सभा ने किया 'विभाजन की विभीषिका' स्मृति दिवस पर विशेष कार्यक्रम

उ. प्र. सिंधी अकादमी और भारतीय सिंधु सभा ने किया 'विभाजन की विभीषिका' स्मृति दिवस पर विशेष कार्यक्रम

नोएडा। सेक्टर 74 स्तिथ केपटाउन क्लब में उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी और भारतीय सिंधु सभा उत्तर प्रदेश की नोएडा शाखा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमन्त्री योगी द्वारा देश प्रदेश में सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने तथा विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने के संकल्प को और मजबूत करने के लिए अकादमी के निर्देशक अभिषेक कुमार अखिल के निर्देशन में 'विभाजन की विभीषिका' स्मृति दिवस मनाने के लिए नोएडा में पहली बार इस प्रकार के  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता एनसीपीएसएल के पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत भाटिया और भा. सिंधु सभा उ प्र अध्यक्ष नरेश जोतवानी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हम विभाजन से प्रभावित अपने पूर्वजों के साहस को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि वह इतिहास का एक ऐसा क्षण था जिसने कई जिंदगियां बर्बाद कर दीं, लोगों के परिवार उजड़ गए,लोगों को अपने परिजनों को खोना पड़ा,अत्यधिक पीड़ा झेलनी पड़ी। ऐसी स्थिति में भी सिंधी समाज ने शून्य से शुरू कर अपना जीवन पुनर्स्थापित किया, विपरीत परिस्थितियों को उपलब्धियों में बदला और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दिया।

 एओए के प्रमुख अरुण शर्मा और व टावर ओ के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भी विभाजन की त्रासदी पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर विभाजन की त्रासदी पर आधारित एक वृत्त चित्र (फिल्म) को भी पर्दे पर दर्शाया गया। विभाजन की विभीषिका पर विशेष रूप से  मात्र 2 दिन के अंदर तैयार किये गये एक लघु नाटिका का मंचन भी किया गया जिसका कॉन्सेप्ट, स्क्रिप्ट, डायलॉग, कलाकारों का चयन और निर्देशन नरेश जोतवानी द्वारा किया गया एडिटिंग जिला अध्यक्ष नरेंद्र मनसुखानी और प्रदेश सांस्कृतिक सचिव ज्योत्सना पमनानी द्वारा कर के स्टूडियो रिकॉर्डिंग करवाई गई जिसमें मंच पर मातृ शक्ति ज्योत्सना पमनानी, हीरल कवलानी, पूनम थारवानी, दीक्षा माधवानी, चेष्टा एवं केया कवलानी ने अपने जीवंत अभिनय से जान डाल दी और श्वेता संतदासनी ने अपनी सुमधुर गीतों से सबका मन मोह लिया।

नोएडा में प्रथम बार हुवे इस तरह के प्रयोग की दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट सहित सभी महिला कलाकारों की भूरी भूरी प्रशंसा की। अंत में 80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाओं सहित सिंधी व्यंजन का लुफ्त भी उठाया। कार्य दिवस, भारी बारिश और सांय कालीन ट्रैफिक के बावजूद भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।                                              

 संस्था की महिला शाखा की उपाध्यक्ष हीरल कवलानी ने सभी को धन्यवाद दिया।