रामपुर में सजेगी करवान ए अदब की जानिब से जश्न ए ज़ैद ए शहीद की महफिल आज
हिंदुस्तान के शहर रामपुर में आज करवान ए अदब की जानिब से एक अजीम ओ शान महफिल होने जा रही है। जिसमें हिंदुस्तान के कोने-कोने से मशहूर शायर बुलाए गए हैं जो अपना अपना कलाम पेश करेंगे अगर आप भी रामपुर या रामपुर के आसपास रहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
आज 11/10/25 को शाम ठीक 7:30 बजे रामपुर के किला इमामबाड़ा में जश्न ए ज़ैद ए शहीद की महफिल सजेगी। जिसको करवान ए अदब की जानिब से सजाया गया है अगर आप भी रामपुर या रामपुर के आसपास रहते है। तो यह खबर आपके लिए भी खास है करवान ए अदब ने रामपुर के मोमिनीन से गुजारिश की है कि इस प्रोग्राम में पहुंचकर आने वाले शायरों की हौसला अवजाई करें।


