बच्चियों और महिलाओं को शिक्षित, स्वस्थ, सशक्त बनाने के निरंतर प्रयासरत हैं - अनिल किशन
नोएडा। महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हो अपराधों की रोकथाम को लेकर आज जागृति संस्कार केन्द्र दिल्ली द्वारा नोएडा के सेक्टर 12 स्थित भाऊ राव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता को सम्बोंधित करते हुये संस्था अध्यक्ष अनिल किशन ने कहा कि हमारी संस्था कई वर्षों से बच्चियों और महिलाओं को शिक्षित नारी, स्वस्थ नारी, सशक्त नारी बनाने के निरंतर प्रयास करती आ रही है।
जिला प्रशासन व सरकार से अपील करते है कि कहा कि जनहित में कार्य करने वाली संस्थाओं को सरकारी योजना से जोड़कर उन्हें सहयोग एवं योगदान दिया जाये।जिससे बेहतर तरीके से काम किया जा सके।
बता दे कि संस्था निरंतर युवतियों के लिए हेल्थ कैंप, लीगल एडवाइस जिससे वकीलों के चक्कर में न फंसे ना ही पुलिस से उनका शोषण हो, इंजीनियरिंग मशीनरी ऑपरेटिंग सीखकर रोजगार से जोड़ने की योजना,चरित्र निर्माण हेतु यथार्थता से जोड़ने की कोशिश, देश भक्ति पूर्ण अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास जिससे भ्रमित हो धर्मांतरण के कुछ कूचक्र में न फंसे आदि जैसे कार्यों में लगी रहती है। लेकिन आर्थिक मदद के अभाव में उस स्केल पर नहीं कर पा रहे जिसकी जरुरत है।


