भोले बाबा के भंडारे एवं महामाई के गुणगान में सम्मिलित हुए शहर के गणमान्य लोग

भोले बाबा के भंडारे एवं महामाई के गुणगान में सम्मिलित हुए शहर के गणमान्य लोग

नोएडा। सेक्टर 19 स्थित कम्युनिटी सेंटर में हर वर्ष की भांति इस साल भी सावन के सोमवार को अग्रवाल मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार गोयल, वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश गौतमबुद्ध नगर की जिलाध्यक्ष सविता गोयल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री तुषार गोयल द्वारा धूमधाम के साथ माता की चौकी व बाबा के गुणगान का आयोजन किया गया।

माता की चौकी व बाबा के भजनों का गुणगान दोपहर 12 बजे से लेकर देर रात्रि तक चलता रहा, आरडब्लूए सेक्टर 19 के अध्यक्ष आर.सी गुप्ता, महासचिव चौ लक्ष्मी नारायण एवं समस्त कार्यकारिणी का सहयोग रहा और हर बार की तरह इस बार भी व्यवस्था हर तरह से व्यवस्थित थी।

भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा गया। भगवान भोलेनाथ व माता की चौकी राघव एंड पार्टी बुलंदशहर द्वारा किया गया। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुध नगर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय राज्‍यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जी, नोएडा विधायक के भाई अनिल सिंह, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के पुत्र शिवा गौतम, शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा, नोएडा की पूर्व विधायक विमला बाथम, भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता, फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्लन, वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष लीना सिंघल, आशीष  सिंघल, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री अनीता अग्रवाल, सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक गणेश जाटव, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, डीडी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनपी सिंह, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवेंद्र गंगल, अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, लायन क्लब के अध्यक्ष विकास बंसल, अग्रावि नवयुग मंडल के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, डी.एस.पी सुरेश गुप्ता, इस्कॉन वंशीधर प्रभु , हनुमान मंदिर सेक्टर 20 विनय गुप्ता, संदीप पोरवाल, सावर मल गोयल, पंडित जयराम शास्त्री, साध्वी कृष्णा शर्मा, पूर्व मुख्य कार्यपालक पी के अग्रवाल, डॉ  वीके गुप्ता, डॉ डीके गुप्ता, एड राजीव त्यागी, पीयूष द्विवेदी, टी एन गोविल,अशोक चौहान,,योगेन्द्र चौधरी, महेश अवाना, पूनम सिंह, डिंपल आनंद, विनोद शर्मा,धर्मेंद्र चौहान  त्रिलोक शर्मा, मनीष शर्मा, मानसिंह चौहान, करतार सिंह राकेश यादव, आश्रय गुप्ता,जगत चो रघुवेंद दुवे, पुरुषोत्तम नागर, सत्येंद्र शर्मा, मुकेश यादव, उत्तम नागर, विक्रम चौधरी, रामकुमार शर्मा, विनय अग्रवाल, विजय सोनी, सुनील चौधरी,  धर्मेंद्र गुप्ता, एड गौरव सिंघल, मूल चंद अवाना, भूपेश चौधरी, चमन अवाना, अरुण  चौहान, सतपाल यादव, सीए विकास अग्रवाल, भीष्म यादव,रामकिशन यादव नीरज चो  एस आन खान शशिधर उपाध्याय पी सी पंचोली, महेंद्र कटारिया, गोपाल गौड़ दीपक शर्मा ,सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं के पदाधिकारी बाबा के दरबार में उपस्थित रहे।