प्रदूषण के कारण टला यूपीकेएल सीजन-2, 12 टीमें लेंगी हिस्सा

प्रदूषण के कारण टला यूपीकेएल सीजन-2, 12 टीमें लेंगी हिस्सा

नोएडा। 24 दिसंबर से नोएडा इनडोर स्टेडियम में शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन 2 को दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्थगित कर दिया गया है यह जानकारी यूपीकेएल के संस्थापक और सीईओ संभव जैन ने दी।    

यूपीकेएल सीजन 2 में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमें राउंड रोबिन के आधार पर 11-11 मुकाबले खेलेंगी। प्रतियोगिता में कुल 69 मुकाबले होंगे, जिसमें एक प्रदर्शनी मैच भी शामिल है। यूपी कबड्डी लीग में विनय तेवतिया, अर्जुन देशवाल, मोहम्मद अमान, अभिमन्यु, आरपी सिंह सहित कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट में दर्शकों का प्रवेश निशुल्क है।

यूपीकेएल के संस्थापक और सीईओ संभव जैन ने बताया कि  गंभीर वायु गुणवत्ता की स्थिति को देखते हुए, उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (UPKL) ने सीज़न 2 की शुरुआत को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। हालाँकि हम सीज़न शुरू करने के लिए उत्सुक थे, लेकिन हमारे खिलाड़ियों, प्रशंसकों और अधिकारियों का स्वास्थ्य और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्तमान पर्यावरणीय परिस्थितियों में आगे बढ़ना हमारे सभी हितधारकों के हित में नहीं होगा। हम स्थिति पर वास्तविक समय में नज़र रखे हुए हैं और यथाशीघ्र सीज़न शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।