विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ विंटर कार्निवल

विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ विंटर कार्निवल

आज विद्यालय परिसर में विंटर कार्निवल का आयोजन अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। नृत्य, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की प्रतिभा सराहनीय रही।

कार्निवल में बच्चों के मनोरंजन हेतु आकर्षक झूले, विभिन्न प्रकार के गेम्स एवं मनोरंजक गतिविधियाँ लगाई गईं, जिनका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डीपी यादव रहे, जिन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर यदु कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री कुणाल यादव जी  एवं विद्यालय की निदेशक श्रीमती कुंज यादव, प्रधानाध्यापक श्रीमती शोविका यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। निदेशक महोदया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिकता की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ और अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा किए गए इस सफल आयोजन की सराहना की।