सतपाल यादव व शालिनी सिंह के संयुक्त तत्वाधान में कुश्ती अखाड़ो में कुश्ती मैट भेट किए गए

सतपाल यादव व शालिनी सिंह के संयुक्त तत्वाधान में कुश्ती अखाड़ो में कुश्ती मैट भेट किए गए

नोएडा। भारतीय कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष सतपाल यादव एवं नोएडा सिटीजन फोरम के कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की पुत्री शालिनी सिंह के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम बहलोलपुर में कालू पहलवान अखाड़े को कुश्ती मैट भेट किए गए  इसके अलावा ग्राम सर्फाबाद सुखबीर खलीफा अखाड़े में कुश्ती पहलवानों के लिए मैट चादर  आवंटित किए।

इसी के साथ शालिनी सिंह ने कुश्ती पहलवानों के लिए हर मुलभुत सुविधाएं देने का आश्वासन दिया। 

भारतीय कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष सतपाल यादव ने बताया कि बहन शालिनी सिंह से मिलकर जिले के सभी कुश्ती अखाड़े में कुश्ती पहलवानों का कुशल प्रशिक्षक दिया जाएगा ताकि यहां से पहलवान निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेलेंगे जिससे गौतम बुद्ध नगर का नाम रोशन होगा।