आजमगढ़ में सपा नहीं घमंड हारा है- विजय सिंह यादव

आजमगढ़ में सपा नहीं घमंड हारा है- विजय सिंह यादव

 गाजीपुर , आजमगढ़ में बीजेपी ने अपना परचम लहराया है और समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को पटकनी देते हुए दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लगभग 10000 मतों से विजय हासिल किया है। इस पर गाजीपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और पूर्व प्रमुख विजय सिंह यादव ने कहा कि आजमगढ़ को मिनी सैफई समझने वाले अखिलेश यादव का एक बार फिर घमंड चकनाचूर हुआ है। जिस तरह से उन्होंने प्रदेश में हो रहे 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव और अपने प्रत्याशियों के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांगने की अपील ना करना यह अखिलेश यादव के घमंड को दर्शाता है और यही कारण है कि अखिलेश यादव सत्ता से बाहर है उन्होंने सिर्फ अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का अपमान किया है आज जनता ने अखिलेश यादव ही नहीं समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आजम खान को भी यह बता दिया है कि जातिवाद और धर्म की राजनीति करके पूर्वांचल के विकास को रोकने की रणनीति अब जनता समझ चुकी है ।एक दलित के पुत्र को टिकट देकर फिर अपने भाई धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारना ही अखिलेश यादव को भारी पड़ा है आजमगढ़ यह बता दिया है कि अब यह सपा का गढ़ नहीं है श्री यादव ने कहा कि आजमगढ़ की जनता ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अपना सांसद चुन चुकी थी लेकिन उन्होंने आजमगढ़ की जनता को धोखा दिया आज उसी का परिणाम है की आजमगढ़ की जनता ने अखिलेश यादव को जवाब दिया है अखिलेश यादव को लगता है कि उत्तर प्रदेश के एकमात्र यादव वह खुद है और सभी यादव उनको अपना नेता मान चुके हैं पर अब ऐसा नहीं हैl या धर्मेंद्र यादव की हार तो है ही साथ ही पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं का अपेक्षा करना सपा प्रमुख को भारी पड़ा है इतना ही नहीं चापलूस नेताओं से घिरे होने का जवाब जनता ने दे दिया है। अभी तो कुछ भी नहीं आने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र में एक बार फिर से भाजपा की सरकार होगी और फिर प्रदेश में भी योगी जी की सरकार हैट्रिक लगाने का काम करेंगी जिस तरह से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे देकर पूर्वांचल वासियों के राह को प्रशस्त करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने प्रयास किया है इसके लिए जनता कमल की बटन को विकास का बटन मानते हैं अब दबाने का काम करती रहेगी l