कर्मचारियों की नियुक्ति घोटाला व 10% लीज बैक घोटाले की त्वरित जांच कर कड़े कार्रवाई के लिए देगें ज्ञापन

कर्मचारियों की नियुक्ति घोटाला व 10% लीज बैक घोटाले की त्वरित जांच कर कड़े कार्रवाई के लिए देगें ज्ञापन

गौतम बुद्ध नगर। आम आदमी पार्टी कल 03 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अंतर्गत कर्मचारियों की नियुक्ति घोटाला व 10% लीज बैक घोटाले की त्वरित जांच कर कड़े कार्रवाई के लिए ज्ञापन देगी।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एके सिंह ने बताया कि हमारी पार्टी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अंतर्गत कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति घोटाला व 10% लीज बैक घोटाले को बहुत ही संजीदगी से पढ़-सुन-जान रही है। हमारी भी नजर इसकी त्वरित कार्रवाई पर लगी है।

आप सभी के समाज हित मे किए गए कार्य की हमारी पार्टी भूरि भूरि सराहना करती है। आज ऐसे ही पत्रकारिता की जरूरत है। पार्टी पिछले दो हफ्तों से देख रही है कि अभी तक प्राधिकरण व शासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नही की गई। इसलिए पार्टी के निर्देशानुसार हम कल 03 2022 को मुख्य कार्यपालक अधिकारी को  घोटाले की त्वरित जांच कर कड़े कार्रवाई के लिए ज्ञापन देगें।