अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में "योग संगम" कार्यक्रम का आयोजन 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में "योग संगम" कार्यक्रम का आयोजन 

 अर्ह ध्यान योग, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 50 नोएडा अर्हं योग प्रणेता 108 मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल  सानिध्य में   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर "योग संगम श्रृंखला का उद्घाटन समारोह आज "हरित योग भव्य आयोजन जैन मंदिर सेक्टर 50 में किया गया।

 कार्यक्रम का भव्य आयोजन जैन मंदिर सेक्टर 50 में किया गया। इस अवसर पर सामूहिक योग सत्र के साथ पौधों का वृक्षारोपण भी किया । आज के योगा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष,महिलाओं तथा बच्चों ने भाग लिया और मुनिराज से आशीर्वाद भी लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आनंद मोहन निदेशक हॉर्टिकल्चर डिपार्मेंट नोएडा अथॉरिटी तथा अन्य लोगों के द्वारा पौधे भी लगाए गए।

विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष के के जैन ने बताया इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, योग महाकुंभ नामक एक भव्य श्रृंखला का आयोजन 15 से 21 जून 2025 तक कर रहे हैं, जिसमें नौएडा के विभिन्न स्थलों पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  इस अवसर पर सामूहिक योग सत्र के साथ पौधों का वृक्षारोपण भी किया जाएगा जो योग और पर्यावरण संरक्षण के अद्भुत संगम को दर्शाएगी।  

उन्होंने यह भी बताया कि 21 जून 2025 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  में बहुत बड़ी संख्या में लोगों को योग के लिए प्रेरित करते हुए भव्य कार्यक्रम का आयोजन शिवालिक पार्क, नोएडा हाट के सामने सेक्टर 33  ऐ नोएडा किया जाएगा।  सभी सम्माननीय निवासी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित  हैं और इस विशाल योग महोत्सव में भाग लें और सामूहिक साधना का यह दुर्लभ अवसर प्राप्त करें।