शहीद भगत सिंह सेना ने किया दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
नोएडा।। शहीद भगत सिंह सेना के द्वारा एक दौड़ प्रतियोगिया का आयोजन शहीद भगत सिंह पार्क सेक्टर 31 नॉएडा में किया जिसमें लगभग 200 धावको ने सत्ता लिया यह दौड़ प्रतियोगिता अंडर 14 के बाल बालिकाओं की 100' 200' 400" मीटर की दौड़ हुई।

सभी विजेताओं को मैडल देकर सम्मानित किया गया जिसमें - 100 मीटर में - 1.शानू 2.नैतिक 3.कृष्णा स्थान पर रहे।
200 मीटर में - 1. अविनाश 2. रोहित 3. प्रिंस स्थान पर रहे।
400 मीटर में - 1. ऋतिक 2. रुपेश 3. मनीष स्थान पर रहे।
बालिकाओं की प्रतियोगिया में -
200 मीटर में - 1. प्रथा 2. दिया 3. राखी स्थान पर रहेः
400 मीटर में - 1. आरती 2. राधिका 3. दर्पण स्थान पर रहे।
अंडर 16 में 400 मीटर में - 1. सोहन 2. आदर्श 3. चेतन स्थान पर रहे।

शहीद भगत सिंह सेना के अध्यक्ष विनय चौधरी ने बताया कि हमारा इस दौड़ प्रतियोगिया को आयोजित कराने का मकसद यह था कि आज छोटे बच्चों को खेल खुद से जोड़ कर स्वस्थ रखा जा सकता है क्योंकि आज का खाना पान और बीमारीया बच्चों को बहुत बड़ा नुकशान पंहुचा रही है। मौसम भी बदल रहा है इस लिए बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है। यह कार्यक्रम शहीद भगत सिंह पार्क की शाखा के अध्यक्ष पवन की अध्यक्षता में हुआ जिसमें उनका साथ नगर सचिव अनिकेत ने दिया कार्यक्रम में उपाध्यक्ष आकाश, प्रशांत, गोपाल, गोरी शंकर, ओमप्रकाश जी मौजूद रहे।


