नोएडा लोकमंच की पहल पर सेक्टर-12 में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
नोएडा। नोएडा लोक मंच के स्वास्थ्य प्रकल्प निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सा केंद्र, सुमित्रा अस्पताल, सेक्टर-12 आरडब्ल्यूए तथा एलवी कृष्णा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज सेक्टर-12 स्थित कम्युनिटी सेंटर में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा लगभग 200 मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ प्राप्त किया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस कैंप मे सुमित्रा हॉस्पिटल से टोटल 8 डॉक्टर तथा 8 स्टाफ की टीम शामिल रही।
कैंप में सामान्य रोग विशेषज्ञ, छाती रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक एवं नेत्र विशेषज्ञ द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

इसके अतिरिक्त इस अवसर पर यह जानकारी भी साझा की गई कि दवा बैंक, सेक्टर-12 में अब दो पूर्णतः कार्यशील डेंटल चेयर तथा आधुनिक नेत्र जांच उपकरण उपलब्ध हैं। संस्था को विश्वास है कि शीघ्र ही रियायती सेवा शुल्क पर दंत चिकित्सा एवं नेत्र जांच संबंधी सेवाएं भी दवा बैंक में नियमित रूप से प्रारंभ की जा सकेंगी, जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।
शिविर का उद्घाटन डॉ वी के गुप्ता, विनीत गर्ग, महेश सक्सेना, डॉ डी डी अरोड़ा, डॉ राजेंद्र प्रसाद, एस के जैन तथा वी के जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इसके अतिरिक्त शिविर में रक्तचाप जांच, ईसीजी, यूरोफ्लोमेट्री, हड्डियों की घनत्व जांच, शुगर जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी निःशुल्क किए गए। विशेष रूप से एलवी कृष्णा फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।
इस अवसर पर नोएडा लोक मंच के महा सचिव श्री महेश सक्सेना, प्रोजेक्ट इंचार्ज आई ए एस श्री जे. पी. शर्मा, विनीत गर्ग, एस के जैन, एस पी ढाका, प्रदीप वोहरा, अरविंद उत्तम, वी के जैन, रेनु छिब्बर, अनिल शर्मा, अमित, राजेश श्रीवास्तव, आर एन श्रीवास्तव, तथा दवा बैंक से डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ इमरान, डॉ नरेंद्र शुक्ला, डॉ डी डी अरोड़ा, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र, अंकिता शुक्ला, सहित संस्था के अन्य गणमान्य सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।


