रजत विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस

रजत विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस

नोएडा। रजत विहार, सी ब्लाॅक में आज 74वां गणतंत्र दिवस बहुत जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोसाइटी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, आर डब्ल्यू अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आज बसंत पंचमी के मौके पर गणेश वंदना के साथ सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की और आज ही होलिका की स्थापना भी की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अथिति फोनरवा अध्यक्ष श्री योगेंद्र शर्मा एवम फोनरवा महासचिव के के जैन, फोनरवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गर्ग, रजत विहार के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र खाती, एम एस बिष्ट, अनिल सेठ, पूरन जवाशेर, विनोद कुमार, राजीव तुली, अनूप भारद्वाज और अन्य सेक्टरों के आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष  आर के उप्रेती, भूषण शर्मा, टी सी गौड़, एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने के लिए, पत्रकारों, समाज सेवकों को और रजत विहार के वरिष्ठ नागरिकों का समाज को अपनी निरंतर सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यक्रम में शॉल और मोमेंटो '"विशिष्ट सेवा सम्मान" देकर सम्मानित किया।

रजत विहार निवासियों और विशिष्ट अथितियों द्वारा क्रिकेट, फुटबॉल टूर्नामेंट में पहले व दूसरे स्थान पर आने वाली टीमों को, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पेंटीग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को ट्रॉफी देकर उत्साह वर्धन किया।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया और कहा कि ये कार्यक्रम अपनी सोसाइटी के निवासियों और बच्चों के देश के बलिदानियों के प्रति प्रेम और देश भक्ति को और बड़ाने के लिए मनाया गया। इस कार्यक्रम में आर डब्ल्यू ए के उपाध्यक्ष सुब्रत मोहकुद, सचिव रोली शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश त्यागी, महेंद् ध्यानी, अवनीश बाजपेई, नेहा कुमार, जी पी शर्मा, गिन्नी झा, चांदनी झा, उर्मिला बिष्ट आशुतोष वर्मा, शीतल भाटी, राखी बिष्ट व अन्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम में जोश के साथ भाग लिया।