बाल राष्ट्र चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से हुआ दो दिवसीय बाल शिविर
दादरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बाल राष्ट्र चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से दो दिवसीय बाल शिविर आम का रोड सेंटहुड पब्लिक स्कूल में 30 मार्च 2024 सायं 5:00 से 31 मार्च 2024 प्रातः 10:30 तक हुआ सम्पन्न। बाल शिविर में कक्षा 5 से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थी सामान्य वेश में उपस्थित रहै।
बाल शिविर का उद्घाटन प्रथम सत्र राजकुमार आर्य सह जिला कार्यवाह द्वारा ओजस्वी भाषण द्वारा सम्पन्न हुआ और दुसरे दिन शिविर समापन द्वितीय सत्र बृज मोहन प्रचारक जिला गौतमबुद्ध नगर के ओजस्वी विचारों के साथ सम्पन्न हुआ।
शिविर के अध्यक्ष घनश्याम दादरी नगर संघ चालक, शिविर सर्वव्यवस्था प्रमुख ओमवीर सिंह और मुख्य शिक्षक-अमित शिक्षक- मनोज, देवेश, अंकित, शिवम् और भोजन व्यवस्था सुभाष, शिविर स्थल पर व्यवस्था जय शिव की रही।
शिविर समापन सत्र में प्रमोद जिला मार्ग प्रमुख, संसार, अज्जी भाटी एवं अन्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक गण उपस्थित रहे।


