देशी तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

देशी तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 गाजीपुर थाना नन्दगंज पुलिस ने 1 देशी तमंचा.12 बोर व 1 जिन्दा कारतूस.12 बोर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।मंगलवार को नंदगंज थानाध्यक्ष  शादियाबाद मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की  नन्दगंज पश्चिमी रेवले क्रासिंग के पास एक युवक काफी देर से संदीग्ध रुप से खड़ा है सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्एघ युवक को हिरासत में ले लिया तलाशी लेने पर उसके पास से  देशी तमंचा .12 बोर  एक  जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद हो गया  । इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि अभियुक्त बृजेश विश्वकर्मा पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा निवासी ग्राम बिहरा थाना बिरनों जनपद गाजीपुर उम्र 28 वर्ष के रुप में हुई है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 71/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।