आदर्श छठ पूजा समिति ने किया छठ पूजा महोत्सव के लिए भूमि पूजन
नोएडा। सेक्टर 62 की स्थिति रामलीला ग्राउंड में आदर्श छठ पूजा समिति नोएडा द्वारा छठ पूजा महोत्सव की तैयारी के लिए भूमि पूजन किया।

संस्था के अध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से हम छठ महोत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं इस वर्ष यह हमारा छठा आयोजन है, हमारी टीम दिन रात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत है, हमारे इस कार्यक्रम में लगभग 10000 लोगों के शामिल होने की संभावना है उसी को ध्यान में रखते हुए हम सभी तैयारियां कर रहे हैं, इसी के साथ छठ व्रती महिलाओ को कपड़े बदलने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है, सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।
भुमि पूजन में शहीद भगत सिंह सेना के संस्थापक विनय हिंदू, विरेन्द्र शर्मा, लाला यादव, योगेन्दर चौहान, सरोज कुमार गुप्ता, काशी प्रसाद चौरसिया, विनोद यादव, जवार चौधरी के साथ साथ आदर्श पूजा समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।


