एमिटी विश्वविद्यालय और इंडियाना यूनिवर्सिटी पेंसिल्वेनिया मिलकर करेगें अकादमिक सहयोग और संयुक्त अनुसंधान

एमिटी विश्वविद्यालय और इंडियाना यूनिवर्सिटी पेंसिल्वेनिया मिलकर करेगें अकादमिक सहयोग और संयुक्त अनुसंधान

आपसी सहयोग एवं संयुक्त अनुसंधान के क्षेत्रों की संभावनाओं पर विचार करने के लिए आज इंडियाना यूनिवर्सिटी पेंसिल्वेनिया की अंर्तराष्ट्रीय शिक्षा एवं वैश्विक एंगेजमेंट की एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट डॉ. मिशेल ली पेट्रुची ने एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में केन्द्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के अकादमिक सहयोग के निदेशक डा संदीप कुलश्रेष्ठ भी थे। एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला एवं एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह ने डॉ. मिशेल ली पेट्रुची का स्वागत किया।

इंडियाना यूनिवर्सिटी पेंसिल्वेनिया की अंर्तराष्ट्रीय शिक्षा एवं वैश्विक एंगेजमेंट की एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट डॉ. मिशेल ली पेट्रुची ने कहा कि हम अपने छात्रों को ऐसी शिक्षा, अवसर और अनुभव प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जो उनके व्यक्तिगत विकास और सफलता के लिए आदर्श परिस्थितियाँ निर्मित करते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान, हम एमिटी जैसे प्रख्यात संस्थाना के साथ सहयोग, साझा सुविधाओं, अनुसंधान प्रयासों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है और हमारे छात्र सीखे गए ज्ञान को अपने साथ विकास के पथ पर अग्रसर है।

डा पेट्रुची ने कहा बदलते वैश्विक परिपेक्ष्य में छात्रों को वैश्विक अनावरण प्रदान करने के लिए संस्थानों के मध्य आपसी सहयोग आवश्यक है। इस दौरान उन्होनें कहा कि 150 से भी अधिक वर्षों से, इंडियाना यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेंसिल्वेनिया एक अत्यंत व्यक्तिगत, आत्मीय और किफायती शिक्षण वातावरण प्रदान करती आ रही है। और समय के साथ, इन मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सराहना मिली है। जहाँ एक ओर हमारा शोध दुनिया को बदलता है, वहीं यह हमारे छात्रों के अनुभव को भी बदलता है। यहाँ से निकलते समय वे समस्याओं को हल करने और आलोचनात्मक ढंग से सोचने की अपनी क्षमता को लेकर आत्मविश्वास से भरे होते हैं, और कार्यक्षेत्र में प्रवेश करने के बाद भी उनकी जिज्ञासा बनी रहती है।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि आज लगभग सभी महा़द्वीपों के विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ हमारी साझेदारी है और हम इंडियाना यूनिवर्सिटी पेंसिल्वेनिया के साथ विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर कार्य करने के इच्छुक है। डा शुक्ला ने कहा कि आज छात्र उच्च शिक्षा के लिए वैकल्पिक स्थानों की तलाश कर रहे है इसलिए इस वैश्विक युग में छात्रों और शिक्षकों के लाभ हेतु आपसी सहयोग आवश्यक है। हम छात्रों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करते है इसलिए अकादमिक सहयोग के अंर्तगत स्टडी अब्राड कार्यक्रम, टिविनिंग कार्यक्रम, डयूल डिग्री, अनुसंधान के अंर्तगत संयुक्त अनुसंधान, संयुक्त प्रोजेक्ट कार्यक्रमों सहित संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम, छात्रों एवं शिक्षकों का आवागमन सहित संयुक्त त्रिमहाद्विप अनुसंधान सम्मेलन आदि पर कार्य कर सकते है।

एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह ने कहा कि नई शिक्षा निती ने हमें नये अवसर प्रदान किये है। आज एमिटी एआई, डाटा साइंस, आदि का उपयोग प्रबध्ंान के साथ कर रहा है जिसके सर्दंभ में अन्य लोग विचार कर रहे है कि किस प्रकार तकनीकी को पाठयक्रम विषयों से जोड़़़ा जाये आज एमिटी को उन तकनीकी युक्त पाठयक्रमों को संचालित करते हुए समय बीत गया है। डा सिंह ने का हमे उन क्षेत्रों पर विचार करना चाहिए जिस पर हम मिलकर कार्य कर सकते है।

इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा एस के खत्री, फैकल्टी ऑफ हॉस्पीटैलिटी एंड टूरिस्म के डीन डा एम सजनानी और एकक्रेडीटेशन की निदेशक डा अर्चना चंद्रा उपस्थित थीे। प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेस, एमिटी इनोवेशन एंड डिजाइन सेंटर, एमिटी विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं, एमिटी केन्द्रीय पुस्तकालय आदि का दौरा किया।