अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए वरिष्ठ समाजसेवी लायन मान सिंह चौहान
Lions Clubs International के International President Medal एवं प्रशंसनीय पत्र से किया गया सम्मानित।
नोएडा/दिल्ली। समाजसेवा, धार्मिक, शिक्षा एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ समाजसेवी एवं Lions ClubsInternational के सक्रिय सदस्य लायन मान सिंह चौहान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया है।

20 एवं 21 मई 2026 को हिल्टन होटल आगरा में आयोजित Lions Clubs International के भव्य सम्मेलन में PMJF लायन मान सिंह चौहान, डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटर, डिस्ट्रिक्ट 321 C-1 को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा कार्यों को ध्यान में रखते हुए International President Medal एवं प्रशंसनीय पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान अत्यंत गहन समीक्षा एवं चयन प्रक्रिया के उपरांत प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विनय सिसोदिया जी, मल्टीपल काउन्सिल चैयरपर्सन लायन रविन्द्र सग्गर जी एवं इन्टरनेशनल प्रेसिडेंट लायन विनय मित्तल द्वारा की गई अनुशंसा के पश्चात इन्टर नेशनल प्रेसिडेंट डा.लायन ए.पी. सिंह जी ने यह सम्मान प्रदान करने की स्वीकृति दी।
सम्मेलन के दौरान यह प्रतिष्ठित मेडल एवं प्रशस्ति पत्र डा. जितेन्द्र सिंह चौहान जी इन्टर नेशनल डायरेक्टर एवं चैयरमेन एलसीआईएफ, जीएमटी द्वारा लायन मान सिंह चौहान को प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभागार में उपस्थित हजारों की संख्या में लायंस क्लबो से आए हुए पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।
सम्मान प्राप्त करने पर लायन मान सिंह चौहान ने Lions Clubs International का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ समाजसेवा की जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और मैं भविष्य में भी इसी भावना के साथ समाज हित में कार्य करता रहूंगा।”


