एमिटी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा डब्लू सेल्वामूर्ती योग रत्न पुरस्कार 2024 से हुए सम्मानित

एमिटी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा डब्लू सेल्वामूर्ती योग रत्न पुरस्कार 2024 से हुए सम्मानित

नोएडा। 10वें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर कर्नाटक के बेल्लारी में श्वास योग एवं संतोष लाड फांउडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुसंधान योगदान हेतु कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री सिद्दारमैया की उपस्थित में एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती को योग रत्न अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया।

एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती ने कहा कि इस पुरस्कार को प्राप्त करके अंत्यंत प्रसन्नता का अनुभव कर रहा हंू। योग सदैव विश्व सद्भाव एवं एकीकरण के सिद्धांतों पर काम करते है इसके अतिरिक्त वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार योग चिकित्सा शरीर में संतुलन स्थापित करने और तनावपूर्ण समाज में स्वस्थ बनाये रखने का मुख्य साधन है।

विदित हो कि आयुष मंत्रालय के योग प्रमाणन बोर्ड (वाईसीबी) के तहत मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष के रूप में, डॉ. सेल्वामूर्ति ने योग प्रमाणन और मान्यता के लिए उच्च मानक स्थापित करने में योगदान दिया है। डॉ. सेल्वामूर्ति ने योग और इसके शारीरिक प्रभावों पर कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं, जो योग के लाभों को समझने में शैक्षणिक और वैज्ञानिक समुदायों के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। 2012 में एमिटी यूनिवर्सिटी में शामिल होने के बाद से डॉ. सेल्वामूर्ति ने भारतीय चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में ज्ञान के उपयोग और प्रसार पर जोर दिया। उसके बाद एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन सिस्टम्स ऑफ मेडिसिन की स्थापना की गई, जहां शोध और प्रशिक्षण के अलावा स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।