अनिल कुमार चौधरी बने एएफए ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष
सेक्टर-18 स्थित अंसल फारर्च्यून आर्केड बिल्डिंग में हुआ एसोसिएशन का चुनाव
नोएडा : नोएडा के सबसे पॉश बाजार सेक्टर-18 स्थित अंसल फारच्र्यून आर्केड बिल्डिंग में ऑनर वेलफेयर एसोसियेशन का चुनाव शांतिपूर्व ढंग से शनिवार को सम्पन्न हो गया। बिल्डिंग में स्थित लगभग 170 दुकान व आफिस मालिकों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
वोटिंग के बाद हुई मतगणना में अनिल कुमार चौधरी को अध्यक्ष, रीमा कुमारी को उपाध्यक्ष, अरूण प्रताप सिंह को महामंत्री, मोहम्मद मुस्तफा को संयुक्त सचिव, अतुल गर्ग को कोषाध्यक्ष व बाबर चौहान को संयुक्त कोषाध्यक्ष इसके अलावा जतिन पहवा, समीर त्यागी, यशपाल भाटी, प्रदीप भरद्वाज, प्रवीन शर्मा व संदीप कुमार त्यागी को सदस्य चुना गया है।


