राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह सम्पन्न, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह सम्पन्न, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

नोएडा। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, गौतमबुद्ध नगर द्वारा सेक्टर-10 स्थित सी-122 में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक श्री मनोज तिवारी जी रहे। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष श्री पीयूष पांडेय जी थे।

कार्यक्रम में संगठन विस्तार के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। जिला अध्यक्ष श्री पीयूष पांडेय जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए संगठन की नीतियों एवं अनुशासन का पालन करते हुए जनहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निम्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए—प्रवीण वीनू  शर्मा – अध्यक्ष, नोएडा महानगर, बृजेश श्रीवास्तव – उपाध्यक्ष, कमलेश तिवारी – उपाध्यक्ष, अखिलेश सिंह – उपाध्यक्ष, कृष्ण प्रताप सिंह – उपाध्यक्ष, मनोज तिवारी – महामंत्री, सुबोध मिश्रा –कोषाध्यक्ष, ललित मिश्रा – मीडिया प्रभारी, गीता मजूमदार  – अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, ओंकार तिवारी – अध्यक्ष, युवा मोर्चा, हर्ष चतुर्वेदी – उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा, आर्यन पाण्डेय – महामंत्री, युवा मोर्चा

अपने संबोधन में पीयूष पांडेय ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, जनसमस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक श्री मनोज तिवारी जी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही तथा सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।