पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, बाल बाल बचे सवार
गाजीपुर - कासिमाबाद तहसील क्षेत्र में बने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 297 चैनेज पर चलती कार में आग लग गई।कार से धुआं निकलता देख कर उसमें सवार लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई।आग लगते देख एक्सप्रेस से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक लिए और उसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव दल के साथ काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि कार में दो पुरुष एक महिला संग दो बच्चे सवार थे जो सही सलामत है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है यातायात सुचारू है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के नरही थाना अंतर्गत सुहाव गांव के मृगेश राय अपने परिजन एक महिला दो बच्चो व चालक उपेंद्र पासवान के साथ अपने डस्टर कार WB 40 W 4242 से एक्सप्रेस मार्ग से मऊ की तरफ जैसे ही 297 चैनेज के सामने पहुंचे ।कार में आग लग गई और धू धू कर कार जलने लगी चलती कार में सवार मृगेश राय ने धुंआ

निकलता देख उन्होंने बिना देर किए गाड़ी को साइड में रोका और किसी तरह से अपने परिजनों को गाड़ी से निकाल कर जान बचाई । कार में आग लगाता देख पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले राहगीर वाहनों का पहिया कुछ पल के लिए थम गया और ग्रामीण सहित व आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान चालकों ने सावधानीपूर्वक एक्सप्रेसवे के दूसरे लेन से निकला ।कार में आग लगने की सूचना मिलते ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सहायक सुरक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार शुक्ला और मुख्य सुरक्षा अधिकारी भरत यादव फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और दमकल टीम काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । मरदह थाना प्रभारी बागीस विक्रम ने बताया की जानकारी मिली है कार में आग लग गई थी सभी सुरक्षित है । वही ओरिएंटल के प्रबंधक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि संभावना है कि कार में तकनीकी कमी के कारण आग लगी है।फिलहाल एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू है किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है


