सुखबीर एग्रो एजेंसी उगल रहा जहर, भाजपा नेता ने डीएम को सौपा पत्र

सुखबीर एग्रो एजेंसी उगल रहा जहर,  भाजपा नेता ने डीएम को सौपा पत्र

गाजीपुर रोजगार देने के बहाने सुखबीर एग्रो एजेंसी जहर उगल रही है अगर सही समय पर इस पर रोक नहीं लगाया गया तो एक बहुत बड़ी बीमारी पूरे क्षेत्र के लोग ग्रसित हो जाएंगे।

बीते सोमवार को क्षेत्र के समस्याओं को लेकर भाजपा नेता योगेश सिंह ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को पत्र सौंपा। पत्र देने के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि ग्राम फतुलहपुर मे स्थित सुखबीर एग्रो एजेंसी द्वारा कंपनी के प्रदूषण नियंत्रण पर ध्यान नहीं देने से अगल बगल के खेत खलिहान के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों के साथ जिलाधिकारी से मिलने और पत्रक सौंपने पहुंचे भाजपा नेता योगेश सिंह को जिला अधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा की इस प्रकरण को ध्यान में रखते हुए संबंधित ऑफिसर से प्रदूषण इकाई की जांच कराई जाएगी और कार्यवाही भी की जाएगी वही भाजपा नेता ने जंगीपुर क्षेत्र में अराजक तत्वों द्वारा गरीब जनता का लेखपालों के सहयोग से

जमीन पर कब्जा करने व बहादुरगंज न्याय पंचायत में व्याप्त अराजकता भ्रष्टाचार के खिलाफ भी पत्रक दिया जिस पर उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन भी दिया जिलाधिकारी से जन समस्याओं को लेकर मिलने वालों में मुख्य रूप से फैजान खान, रामराज बिंदु, श्रवण चौहान, राम चंद्र कुशवाहा ,बबलू कुशवाहा, रमेश गुप्ता, राजेश बिंद, राम धीरज राम मौजूद रहे।