भारतीय सिंधु सभा ने किये गर्म कपड़े व कंबल वितरित
नोएडा। भारतीय सिंधु सभा उत्तर प्रदेश द्वारा मकर संक्रांति व लाल लोई के पावन अवसर पर नोएडा में जरूरतमंदों को सम्मान पूर्वक गर्म कपड़े व कंबल वितरित किए गए, साथ ही साथ चाय बिस्किट का भी वितरण किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश जोतवानी ने बताया कि संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश भर में समय समय पर सामाजिक कार्यों को करते रहने के लिए प्रतिबद्ध है। आज के इस आयोजन में मुख्य रूप से प्रशांत, मनोज, हिमांशु, बबलू, अमित, संदीप, प्रमोद व पंडित प्रदीप शर्मा आदि ने सहयोग किया।


