भोजापुर पहुंचे डीपीआरओ ने किया भूमी पुजन

भोजापुर पहुंचे डीपीआरओ ने किया भूमी पुजन

गाजीपुर स्वच्छ भारत मिशन के ( ग्रामीण ) ओडीएफ प्लस जिले की ग्राम पंचायतों के ओडीएफ होने के बाद अब विभाग ने तेजी से कदम बढाना सुरू कर दिया है बिरनो विकासखंड अंतर्गत भोजापुर ग्राम पंचायत मे भूमी पुजन करने पहुंचे जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य ने सर्व प्रथम भूमी के आस पास निरीक्षण किया और हवन पूजन

कर भुमी पुजन किया ईस मौके पर श्री मौर्य ने कहा की इससे जहां गांव की स्वच्छता बेहतर होगी तो वहीं ग्राम पंचायत की आमदनी भी शुरू हो जाएगी। इसके तहत गांवों में कूड़ा निस्तारण का इंतजाम होगा, जहां जैविक एवं प्लास्टिक कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा। इसमें जैविक कूड़े से खाद बनाई जाएगी, जबकि प्लास्टिक और अन्य पदार्थों को बेच दिया जाएगा। इससे मिलने वाले रुपये भी गांव के विकास पर खर्च होंगे। इस योजना से गांव की गालियों के साथ साथ घर के कूड़े इसके तहत गांव में सामुदायिक शौचालय और गांव में कूड़ा निस्तारण का इंतजाम होगा इससे ग्राम पंचायत की आमदनी आनी शुरू हो जाएगी जिसे गांव के विकास पर खर्च किया जाएगा कचड़े की साफ सफाई अच्छे तरीके से हो पाएंगे और रोजगार के भी साधन तैयार होंगे इसमें कुल लागत 34 लाख रुपए  अंकित किया गया है। इसके निर्माण कार्य की प्रक्रिया बहुत तेजी से कराने का प्रयास किया जा रहा है जिसके तहत डस्टबिन गांव के गली चौराहे पर लगाए जाएंगे ई-रिक्शा की मदद से कुङो को एकत्रित किया जाएगा और फिर लाकर यहां रखा जाएगा।

ग्राम पंचायतें किस प्रकार ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के जरिए अपनी आय बढ़ा सकती हैं, इसका मूलमंत्र उन्हें समझाया जा सके इसके लिए सरकार की ओर से ओडीएफ प्लस अभियान को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ा गया है। अब तक स्वच्छ भारत मिशन से केवल ओडीएफ गांव अर्थात खुले में शौच से मुक्त गांव ही घोषित थे, लेकिन अब गांव की गंदगी को गांव में निस्तारित करने का फार्मूला ओडीएफ प्लस गांव के जरिए दिया है। इसके तहत हर घर के गंदे पानी का सही निस्तारण, गीले व सूखे कचरे के जरिए जैविक खाद बनाना, हर घर शौचालय का शत-प्रतिशत उपयोग, गांव में गोवर्धन योजना लागू कर पशुओं के गोबर के उत्पाद बनाना जैसे कार्य कराए जाएंगे।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान अरसद अली ने कहा की हमें बहुत खुशी है कि हमें ग्राम सभा के विकास और स्वच्छता के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है हम प्रयास करेंगे इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करते हुए ग्राम सभा को स्वच्छ ग्राम सभा बना सकें ग्रामीणों को जागरूक करें वह खुले में शौच ना करें अपने घर के कूड़े कचरे को बाहर  किसी खुले स्थान पर ना फेंके उसके लिए ग्राम सभा में ई-रिक्शा पर लगे गीले और सूखे कूड़े के बॉक्स के साथ चलाए जाएंगे जिससे लोगों को अपना कूड़ा इस योजना तक पहुंचाने में लाभ मिल पाएगा इस मौके पर मुख्य रूप से पंचायत सहायक विकास अधिकारी अवनिंद्र कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी लल्लन यादव, सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।