भैंस चोरों ने बिरनो पुलिस को दिया चुनौती
गाजीपुर बिरनो क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में कुछ दिनों के लिए ही विराम लगा हुआ था लेकिन एक बार फिर से चोरों ने भैंस चोरी कर पशु पालकों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं और सवाल यह है की पुलिस के गश्ती के बावजूद आज तक एक भी भैंस चोर पकड़ा नहीं जा सका।
सोमवार की रात में एक बार फिर भैंस चोरी की घटना को अंजाम देते हुए भैंस चोर बिरनो गांव निवासी दरोगा सिंह की भैंस को दरवाजे के बाहर से खोलकर रफूचक्कर हो गए सुबह आंख खुली तो उन्होंने देखा कि दरवाजे पर भैंस नहीं है आसपास काफी खोजबीन करने के बाद लोगों को यह समझते देर नहीं लगी की भैंस चोरी हो गई है।
इसी क्रम में भड़सर नवपुरवा गांव निवासिनी हेमंती देवी पत्नी गुड्डू राजभर सो रही थी और बाहर बंधी भैंस को अज्ञात चोरों ने देर रात चोरी कर लिया परिजन सुबह जब शौच करने के लिए उठे तो उन्होंने देखा कि भैंस खूटे से गायब है आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिल पाई।
इस संदर्भ में बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है चोरों की गिरफ्तारी और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गस्ती और बढ़ाई जाएगी।


