उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

गाजीपुर बिरनो। शुक्रवार की शाम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की संगठन द्वारा नवगठित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।
जिसमें मुख्य व्यापार मंडल में अध्यक्ष उपाध्यक्ष संगठन मंत्री और सदस्य सहित 26 पदाधिकारीयो का माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव शक्ति पैराडाईज के प्रोपराइटर रामप्रसाद गुप्ता व संचालन शिव सागर ने किया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय शंकर वर्मा ने कहा कि व्यापारियों से ही देश चलता है जिस दिन व्यापार बंद हो जाएगा उस दिन देश बंद हो जाएगा हम व्यापारी एक साथ होकर देश के विकास के लिए सहयोग करते हैं लेकिन हमारा मन आहत तब हो जाता है जब सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जाता है व्यापारियों का शोषण किया जाता है साथ ही सैंपल चेक करने के नाम पर अवैध तरीके से वसूली की जाती है और आश्चर्य तो यह है बड़े-बड़े ब्रांडो के स्टीकर लगाकर मार्केट में प्रोडक्ट भेजे जाते हैं
एक गरीब व्यापारी प्रोडक्ट को बेचता है और उसके यहां से सैंपल से लिया जाता है जो बहुत ही निंदनीय है हम व्यापारी एक होकर व्यापारियों की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान की रक्षा करने के लिए संगठन बनाया गया है अगर व्यापारियों को किसी भी तरीके से प्रसारित किया जाता है तो संगठन मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेगा और तन मन धन से सुरक्षा देने का काम करेगा। इस मौके पर पूर्व प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता ने कहा की बड़े भाई पूजी पतियों का आज नहीं आती लेकिन छोटे-मोटे व्यापारियों पर जांच की कलम चली आती है जिस तरह से होली सिंधु का नहीं बल्कि बकरो का दिया जाता है सिंहो का नही। इस मौके पर मुख्य रूप से जंगीपुर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सतनारायण गुप्ता, भाजपा नेता श्याम बली मद्धेशिया , सिद्धार्थ गुप्ता राजेश वर्मा, सुनील गुप्ता, विजय वर्मा, बेचन वर्मा, विद्युत प्रकाश, पूर्व छात्र नेता अमरजीत यादव, महबूब निशा सहित व्यापारी नेता मौजूद रहे।