कोर्ट मे पेशी पर आए पूर्व सांसद पप्पू यादव केंद्र और प्रदेश की सरकार पर जमकर बरसे
गाजीपुर। बिहार के चर्चित नेता व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को भला कौन नहीं जानता है। सियासत के अलावा समाजसेवा के कार्यों के कारण वह अक्सर राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहते हैं। जनपद में आए पप्पू यादव सेजल मीडिया ने बात किया तो वह केंद्र व प्रदेश के सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार हिटलर शाही कर रही है लेकिन जो हिटलर की चाल चलता है वह हिटलर की तरह ही बढ़ जाता है प्रदेश में योगी सरकार अपराधियों पर कार्यवाही तो कर रहे हैं पर वह अपराधी का सबसे पहले जात पूछ कर करते हैं लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि अपराधियों की कोई जाति धर्म नहीं होता है आगे पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में जब—जब लोगों को सहायता की दरकार होती है तो पप्पू यादव सड़क पर उतरे हुए नजर आते हैं। चाहे मामला लॉकडाउन का ही क्यों न हो। पप्पू यादव जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। 1993 में मुहम्मदाबाद के शाहनिंदा में एक मामले में रास्ता जाम व विरोध प्रदर्शन करने के मामले में वह यहां आए थे। उनकी पेशी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। वहीं दोपहर बाद उनके खिलाफ आरोप पत्र तैयार किया गया।


