चर्चित निलंबित लेखपाल ने बना दिया खसरा
गाजीपुर। योगी सरकार पार्ट 2 में नए-नए कीर्तिमान बन रहे है कासिमाबाद तहसील के एक निलंबित लेखपाल ने निलंबित होने के बाद भी नसरुदीनपुर के एक व्यक्ति का खसरा बना दिया। उसे पांच दिसंबर को घूस लेने के वीडियो वायरल होने के मामले में निलंबित कर जांच बैठाई गई थी। पिछले दिनों लेखपाल मनसा कुशवाहा का जो ऑडियो वीडियो वायरल हुआ था उसमें भी साफ तौर पर 10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। इसके बाद तहसील के अधिकारियों ने उस समय जांच तो बैठाया लेकिन चहेती लेखपाल से काम भी लेना जारी रखा। तहसील समाधान दिवस पर कई लोगों ने लेखपालों के करगुजारी को अधिकारियों के सामने रखा। उस दौरान आरोप लगा कि कई लेखपाल लोगों को गेट से ही वापस लौटा रहे। इस के बावजूद लेखपालों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नहीं तो 5 दिसंबर को निलंबित लेखपाल कैसे 23 दिसंबर को खसरा जारी करेगी। नायब तहसीलदार कासिमाबाद जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मनसा कुशवाहा का निलंबन पांच दिसंबर को हुआ है। 23 दिसंबर को नसरुदीनपुर का एक खसरा जारी होने का मामला संज्ञान में आया है। आरोपों की जांच चल रही है। इस मामले की भी जांच होगी।


