अधिकारियों पर भारी पड़ रहा ग्राम प्रधान, भ्रष्टाचार की भेंट चढ रहा मनिहारी ब्लॉक का यह गांव
गाजीपुर मनिहारी क्षेत्र के पहाड़पुर खुर्द ग्राम सभा की ग्राम प्रधान सरोज यादव अधिकारियों के आदेश का नही कर रही अनुपालन अधिकारी हुए लाचार।
मनिहारी विकासखंड अंतर्गत पहाड़पुर खुर्द ग्राम सभा के चंद्रभान चौबे ने एक सप्ताह पूर्व ग्राम सभा की प्रधान सरोज यादव पर यह आरोप लगाया था कि ग्राम सभा में हो रहा नाली निर्माण कार्य और खड़ंजा निर्माण कार्य पूरी तरीके से घटिया इट पाइप से बना कर तैयार किया जा रहा है शिकायतकर्ता ने इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित अधिकारी एडीओ पंचायत मनिहारी दीनानाथ गोङ, जेई अमरिंदर चौहान, विकास खंड अधिकारी मनिहारी अरविंद यादव और सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता को अवगत भी कराया पूरे एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी ग्राम प्रधान के ऊपर किसी भी तरह का घटिया निर्माण में कराए जा रहे कार्य पर रोक नहीं लगाया जा सका ।

शिकायतकर्ता चंद्रभान चौबे ने बताया कि लूट खसोट के बीच ग्राम सभा का विकास हो रहा है विकास के नाम पर पूरे मनिहारी ब्लॉक में भ्रष्टाचार फैला हुआ है ग्राम प्रधान अधिकारियों से कितना ज्यादा भय खाता है इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि संबंधित अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी ग्राम प्रधान ग्राम सभा में अपने भ्रष्टाचार के गति के साथ कार्य करा रहा है मामले की जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि ग्राम सभा में कार्य को रोक दिया गया है और ग्राम विकास अधिकारी पर भी कार्यवाही करने का पत्र लिखा गया है आश्चर्य की बात तो यह है कि पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम सभा में पंचायत भवन मे गड़बड़झाला किया गया जो आज तक बनकर तैयार नहीं हो पाया है और बिना पंचायत भवन के ही ग्राम सभा में विकास की गाथा लिखी जा रही है अधिकारी और कर्मचारी योगी सरकार मदमस्त बने हुए हैं जनप्रतिनिधि जनता को बौना बना कर अपना विकास कर रहे हैं नाम ना छापने की शर्त पर एक जनप्रतिनिधि ने बताया कि जनपद में अगर सबसे ज्यादा किसी ब्लॉक में भ्रष्टाचार हो रहा है तो वह मनिहारी ब्लॉक है परसेंटेज की मार से ग्राम प्रधान घायल हो रहे हैं महीने में दो दो बार खंड विकास अधिकारी का तबादला हो जाता है कितने तो ऐसे भी प्रधान है जिन्हें दो साल बीत जाने के बाद भी एक या दो लाख का ही काम अब तक प्राप्त हो पाया है ऐसे में विकास कितना हो सकता है। खैर अब यह देखना है कि सीडीओ के आदेशों का पालन करते हुए खंड विकास अधिकारी मनिहारी अरविंद यादव क्या कार्यवाही कर पाते हैं


