छठ पूजा महोत्सव 2025  आस्था और एकता की झलक, मुख्य अतिथि रहे: अशोक भाटी

छठ पूजा महोत्सव 2025  आस्था और एकता की झलक, मुख्य अतिथि रहे: अशोक भाटी

आस्था के पवित्र पर्व  को  श्रद्धा के साथ मनाएं अशोक भाटी 

नोएडा: छठ पूजा के पावन अवसर पर नोएडा के सलारपुर स्थित श्री काली मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित छठ पूजा महोत्सव 2025 में भक्ति, आस्था और एकता का शानदार उत्सव देखने को मिला। महोत्सव में  गौतम बुद्ध नगर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अशोक भाटी  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन काली मंदिर महंत चंद्रशेखर गिरी और पंडित राजेश मिश्रा  ने किया। इस दौरान अशोक भाटी ने छठी मैया का पूजन एवं संतों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आस्था के इस पवित्र पर्व पर सभी को  श्रद्धा और भक्ति के साथ एकत्रित होकर पर्व मनाना चाहिए।

उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और छठी मैया से सभी के जीवन में  सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। इस अवसर पर अजय गुर्जर, पार्थ गुर्जर, राजकमल सहित भारी संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने भक्ति और उत्साह के साथ महोत्सव में भाग लिया।