नोएडा के उद्यमी सुशील गुप्ता को श्रद्धांजलि देने उमड़ा शहर, यादों में जिंदा रहेगा समाजसेवा का सफर
नोएडा। शहर और वैश्य समाज के विकास में बढ़ चढ़कर योगदान करने वाले उद्यमी एवं समाजसेवी सुशील कुमार गुप्ता बीते 15 जून को स्वर्ग लोक के लिए प्रस्थान कर गए। स्वर्गीय श्री राम अवतार गुप्ता के सुपुत्र सुशील कुमार गुप्ता सेक्टर 11 स्थित पी-85 में परिवार सहित रहते थे और व्यवसाय एवं समाज सेवा में दिन-रात लगे रहते थे। बीकॉम की पढ़ाई करने के बाद दिसंबर 1979 में उन्होंने एस. कुमार प्लास्टिक इंडस्ट्री नाम से नोएडा की पहली फैक्ट्री की स्थापना की इसके बाद इन्होंने फैंसी पेपर्स और रिद्धि सिद्धि पेपर नाम से कंपनियां चालू की। इनके पिता स्वर्गीय श्री राम अवतार गुप्ता ने नोएडा में अग्रवाल मित्र मंडल की नींव को मजबूत करने का काम किया वहीं lxसेक्टर 33 में अग्रसेन भवन की स्थापना का श्रेय भी उन्हीं को जाता है।
अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए स्वर्गीय सुशील कुमार गुप्ता हमेशा समाजसेवा के प्रति समर्पित रहे। इसके साथ ही उन्होंने अपने सुपुत्र अनुज गुप्ता को भी समाज सेवा में सदैव खड़े रहने के लिए प्रेरित किया। जैसे ही उनके आकस्मिक निधन की खबर आई, समूचे नोएडा शहर और वैश्य समाज में शोक की लहर दौड़ गई और शहर के सभी गणमान्य लोगों ने सेक्टर 94 स्थित अंतिम निवास पर पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।
स्वर्गीय सुशील कुमार गुप्ता अपने पीछे धर्मपत्नी बबीता गुप्ता, पुत्र अनुज गुप्ता, बहु ऊर्जा गुप्ता, नाती अद्विक एवं नातिन प्रिशा, छोटे भाई सुनील गुप्ता उनकी धर्मपत्नी शालिनी गुप्ता बेटा सौरव गुप्ता बहू सलोनी गुप्ता नातिन शबी एस गर्ग, बेटी- दामाद स्वाति गुप्ता-वरुण गुप्ता, मुस्कान गुप्ता-हर्षित सिंघल का हंसता खेलता भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।


