देवा गांव के भ्रष्टाचार को लेकर बोधा ने लखनऊ में दिया धरना
दुल्लहपुर ( गाजीपुर): क्षेत्र के देवा निवासी बोधा जायसवाल ने ग्राम सभा में विकास कार्यों में गबन के मामले में अब तक कार्रवाई न होने व पुलिस के खिलाफ लखनऊ के इको गार्डन पार्क में दो दिनों तक धरना दिया। अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद व वह घर लौट आए हैं। बोधा जायसवाल ने बताया कि गांव में विकास कार्यों को लेकर हुए भ्रष्टाचार तथा पुलिस प्रशासन के एक पक्षीय कार्रवाई के खिलाफ मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए 2 दिन लखनऊ के इको गार्डन पार्क में धरना दिया गया। कहा कि दो दिन धरने पर बैठने के बाद मुख्यमंत्री जनता दरबार में भ्रष्टाचार का प्रकरण अधिकारियों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब गोरखपुर में मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्र दिया जाएगा।


